थाना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उठायई समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

Date:

थाना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उठायई समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।


मसूरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में व क्षेत्र अधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली मसूरी में थाना दिवस आयोजित किया गया। जिसमें मसूरी की जनता की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।
कोतवाली में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएँ रखीं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस व जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करना है वहीं साथ ही जनता और पुलिस के बीच संवाद को और अधिक सशक्त बनाना है। गोष्ठी में उपस्थित व्यक्तियों से अपील की गई कि किसी भी समस्या अथवा अपराध संबंधी सूचना पुलिस से तत्काल साझा करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने जनसहयोग की महत्ता पर बल देते हुए भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गोष्ठी में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने हेतु अपील की गई। इस मौके पर अवतार कुकरेजा, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद, सहित लोग मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान बनाने पर चर्चा की। 

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान...

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।  

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा...

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। 

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं...