धर्म सिंह फर्स्वाण की पुस्तक हिंदी अंग्रेजी शब्दावली का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।

Date:

धर्म सिंह फर्स्वाण की पुस्तक हिंदी अंग्रेजी शब्दावली का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी में कार्यरत बहुभाषाविद, शिक्षाविद एवं समाजसेवी धर्म सिंह फर्स्वाण द्वारा लिखित पुस्तक हिंदी अंग्रेजी शब्दावली का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं में भाषाई दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है, जो विभिन्न भाषाओं में कुशलता प्राप्त करने हेतु अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। पुस्तक के लेखक धर्म सिंह फर्स्वाण ने बताया कि आज के वैश्विक युग में बहुभाषिक ज्ञान युवाओं के लिए अपार अवसरों के द्वार खोलता है। उन्होंने कहा कि हिंदी अग्रेजी शब्दावली पुस्तक में यह भी उल्लेख किया कि हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अत्यंत आवश्यक है। जिस प्रकार भारत की जनसंख्या तथा हिंदी भाषियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, उसे देखते हुए हमें मातृभाषा हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करने के लिए संगठित प्रयास करने चाहिए। आज हिंदी भाषा अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है, इसका सतत विकास एवं व्यापक प्रचार-प्रसार समय की आवश्यकता है। इस गरिमामय अवसर पर अंतरराष्ट्रीय धावक कलम सिंह बिष्ट, कर्नल ईश्वरी सिंह फर्स्वाण सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related