म्युनिसिपल पोस्टग्रेजुएट कॉलेज उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय कोर्स प्रमोशनल कार्यक्रम का आयोजन।

Date:

म्युनिसिपल पोस्टग्रेजुएट कॉलेज उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय कोर्स प्रमोशनल कार्यक्रम का आयोजन।


मसूरी। म्युनिसिपल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मसूरी में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संस्कृत के प्राचार्य डॉ सुधीर नौटियाल ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी 2020 के अंतर्गत लागू किए गए नए कोर्सेस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि साइंस, आर्ट व कार्मस एवं विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेस को किस प्रकार विद्यार्थियों तक पहुँचाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने क्रेडिट आधारित प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि छात्र अपनी सुविधा अनुसार सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री स्तर पर कोर्सों का चयन कर सकते हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार चौहान ने मुक्त विश्वविद्यालय के फायदों पर प्रकाश डालते हुए कई उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार ओपन यूनिवर्सिटी से कोर्स करने वाले छात्र-छात्राएँ आगे चलकर आईएएस, आईपीएस जैसी उच्च स्तरीय परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की समन्वयक प्रो. शालिनी गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ रूचि बडोनी सेमवाल, डॉ तुषार कंडारी, डॉ नरेंद्र, रिया शर्मा, कुमारी मैत्रेयी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान बनाने पर चर्चा की। 

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान...

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।  

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा...

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। 

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं...