एआईसीसी आबजर्बर बीएम संदीप ने कहा कि 2027 में उत्तराखंड से भाजपा को बाहर करेंगे।

Date:

एआईसीसी आबजर्बर बीएम संदीप ने कहा कि 2027 में उत्तराखंड से भाजपा को बाहर करेंगे।


मसूरी। कांग्रेस एआईसीसी के आबजर्बर बीएम संदीप ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने व आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा प्रयास किया जायेगा। उन्हांने कहा कि मतदान का अधिकार छीनने का कार्य भाजपा कर रही है जिसे कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी को पकड़ा है व बैगलरू के महादेव पुरा की विधान सभा में एक लाख से अधिक फर्जी मतों को पकड़ा है वहीं बिहार में 65 लाख लोगों का मतदान का अधिकार छीनने का कार्य भाजपा ने किया है।
मसूरी पहुचे एआईसीसी के सचिव ने कहा कि परवादून व पछवादून में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का चुनाव करने व कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रभारी बनकर यहां आये व मसूरी में बैठक ली व देखा गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं में उत्साह देखा गया व कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए 17 लोगों से बात की व उनके सुझाव लिए गये। उन्हांने कहा कि देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी पूरे देश में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य कर रहे है। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करना है उसमें सभी कार्यकर्ताओं से राय ली जा रही है। उन्होंने कहा कि वोट चोर गददी छोड अभियान कांग्रेस का नहीं है बल्कि जनता का अभियान बन गया। डा. अंबेडकर के नेतृत्व में पहले दिन से ही संविधान में वोट देने का अधिकार सभी को मिला था जबकि अमेंरिका, फ्रांस स्वीटजरलैड में संविधान बनने के कई सालों बाद मतदान का अधिकार महिलाओं को दिया गया था। लेकिन भाजपा व आरएसएस मतदान का अधिकार छीनने का कार्य कर रही है। बिहार में 65 लाख मतदाताओं को मतदान सूची से बाहर कर संविधान का घोर उलंघन किया है। बीजेपी हमेशा संविधान के विरोध में बात करती है। और अब पूरे देश के भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है। खड़गे, राहुल गांधी व सोनिया गांधी के नेतृत्व में लगातार कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री लगातर दसवीं बार रो रहा है उनका यह हैबिट बन गया है कांग्रेस कभी महिलाओं का अपमान नहीं करती लेकिन प्रधानमंमत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनना चाहिए, सोनिया के लिए उन्होंने क्या कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी के भ्रष्टाचार से जनता नाराज है व 2027 में कांग्रेस भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा कर चुनाव जीतेगी व सरकार बनायेगी। कांग्रेस के आबजर्बर नवीन जोशी ने कहा कि कांग्रेस पूरे राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। उत्तराखंड में सभी ने जिला पंचायतों के चुनाव में देखा होगा कि किस तरह से किडनेपिग की गयी, जीते प्रत्याशियों को किडनेप किया गया, जिला पंचायत अध्यक्ष किस तरह बनाये यह भी राज्य की जनता ने देखा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में भी जिलाध्यक्ष की राय सुमारी करने मसूरी आये है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध बढे है, लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गयी आपदा में कितने मरे कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी आज तक नहीं दी गयी। उन्होने कहा कि सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ बधाई की पात्र है जिन्होंने लोगों को बचाने का कार्य किया। केंद्र सरकार उत्तराखंड को आपदा प्रदेश घोषित करे व विशेष पैकेज दे ताकि आपदा से निपटा जा सके। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढे हैं अंकिता भंडारी का मामला अभी तक नहीं सुलझा है, महिला कांग्रेस भी विरोध प्रदर्शन करेगी। जबकि महिलाओं ने देश को आजाद कराने से लेकर राज्य बनाने में अहम योगदान दिया है। विगत दिवस भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया जो निंदनीय है। भाजपा लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त है गलोगी का मामला इसका उदाहरण है। आगामी विधानसभा में कांग्रेस जिसे टिकट देगी उसे ूपरी ताकत से जिताने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, सुमित राठौर, महिमानंद, मेघ सिंह ंकंडारी, नागेंद्र उनियाल, आबजर्बर विरेंद्र पोखरियाल, जगदीश चौहान, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष व सभासद जसबीर कौर, महेश चंद आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मार्ग के किनारे बैरिकेट लगाने का विरोध। 

पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मार्ग के किनारे...

विदाई समारोह में बच्चे हुए भावुक, बच्चों ने शिक्षकों के प्रति किया आभार व्यक्त। 

विदाई समारोह में बच्चे हुए भावुक, बच्चों ने शिक्षकों...