पिंडत दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया गया। 

Date:

  1. पिंडत दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया गया।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 109वीं जयंती मनाई व उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके त्याग व देश के लिए किए गये योगदान व कार्यों को याद किया गया।

भाजपा कार्यकर्ता लंढौर स्थित प. दीन दयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर गये व माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प. दीन दयाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतक व संगठन कर्ता होने के साथ ही जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में रहे। उन्होंने एकात्म मानववाद की विचार धारा के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका मानना था कि भारत को मजबूत सशक्त भारत बनाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल में पूर्व महामंत्री कुशाल राणा ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय ने पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया, वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा के महामंत्री नरेंद्र मेलवान, पूर्व अंध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुडमोहन राणा, मदन मोहन शर्मा, अवतार कुकरेजा, धर्मपाल पंवार, जय कुमार गुप्ता, मनोज रेंगवाल, जगजीत कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, शानू वर्मा, अनिल गोयल, विजय बिंदवाल, राकेश ठाकुर, दर्शनी सेमवाल, कुशाल राणा, मनीष कुकसाल, आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related