शिक्षक डॉ० नेत्रमणि बडोनी राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान-2025 से सम्मानित।

Date:

शिक्षक डॉ० नेत्रमणि बडोनी राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान-2025 से सम्मानित।

 

 

मसूरी। शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रंवाई क्षेत्र, ग्राम हिमरोल निवासी शिक्षक, साहित्यकार एवं सामाजिक चिंतक डॉ. नेत्रमणि बडोनी को शिक्षा में उत्कृष्टता की श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान ग्लोबल आइकॉन्स ऑफ इंडिया ई-मैगज़ीन द्वारा शिक्षा, शैक्षणिक नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शैक्षिक सेमिनारों में प्रतिभाग कर शिक्षा, समाज सेवा एवं साहित्य जगत के नामचीन हस्तियों के बीच में अपनी विशिष्ट पहचान एवं ख्यातिप्राप्त शिक्षक हैं, जो हमेशा से ही शिक्षा की बेहतरी के लिए समर्पित हैं, हाल ही में उन्हें विगत 30 नवंबर 2025 को मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर अपनी साहित्यिक रचनाओं, लेख, कविताओं एवं शिक्षाप्रद उद्बोधनों के फलस्वरूप इन्हें राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025 से भी पुरस्कृत किया गया। डॉ. बडोनी को इससे पूर्व विद्या वाचस्पति सम्मान, अटल बिहारी वाजपेई सेवा सम्मान और राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025 जैसे अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो शिक्षा और समाज के प्रति उनके बहुआयामी योगदान को रेखांकित करते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान 2025 उनके एक समर्पित शिक्षाविद् और राष्ट्र-निर्माता के रूप में योगदान को और अधिक सुदृढ़ करता है, जिनका कार्य आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related