पटरी वालों ने लगाया नगर पालिका पर भेदभाव करने का आरोप।

Date:

पटरी वालों ने लगाया नगर पालिका पर भेदभाव करने का आरोप।

मसूरी। पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शहीद स्थल झूला घर पर छठे दिन भी जारी रहा इस दौरान पटरी व्यापार संगठन के महासचिव संजय टम्टा ने नगर पालिका परिषद मसूरी पर उनके द्वारा चलाई जा रही गोल्फ कार्ट को सीज करने का आरोप लगाया गया वहीं शहीद स्थल पर शौचालय चलाने वाले को भी हटा दिया।

पटरी व्यवसायियों की लड़ाई लड़ रहे रेहडी पटरी समिति के सचिव संजय टम्टा ने कहा कि नगर पालिका ने उनकी गोल्फ कार्ट सीज कर दी। उनका कहना था कि पटरी वालों के हक की लड़ाई लड़ने पर पालिका परिषद ने उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की है। जबकि गोल्फ कार्ट का संचालन वह अपना रिक्शा जमा करने के बाद कर रहे थे जिस पर उनका हक छीन लिया गया। उन्हांने कहाकि लड़ाई जारी रहेगी व आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस मौके पर पर्यावरण मित्र कोमल कुमार ने कहा कि शहीद स्थल पर वह शौचालय का संचालन करते है उनका शौचालय वापस ले लिया गया है जबकि उनका परिवार उसी से पलता है व अच्छी सफाई रखते हैं। पालिका कहती है कि या तो शौचालय चलाओ या पटरी लगाओ। वहीं दूसरी ओर रेहडी पटरी व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मिलने गया। इस संबध में पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि जो 14 गोल्फ कार्ट आवंटित की गयी थी उसमें शर्त थी कि जो गोल्फ कार्ट चलायेगा वहीं चलायेगा व उनका लाइसेस होगा। गत दिवस एक गोल्फ कार्ट जब्त की गयी जिसमें जिसके नाम थी वह नहीं चला रहा था वह नहीं था। यह स्पष्ट है कि गोल्फ कार्ट जिनकों दी गयी उन्ही को चलानी है किसी और को नहीं दी जाय।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...

सभासद ने लंढौर भू धंसाव का उपचार करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। 

सभासद ने लंढौर भू धंसाव का उपचार करने की...

रयाट गांव में कूड़ा डंपिग जोन बनाने का ग्रामीण कर रहे विरोध। 

रयाट गांव में कूड़ा डंपिग जोन बनाने का ग्रामीण...