हेड मुहर्रिर एवं मालखाना मुहर्रिर पदोन्नत, कंधे पर स्टार पहनाए। 

Date:

हेड मुहर्रिर एवं मालखाना मुहर्रिर पदोन्नत, कंधे पर स्टार पहनाए।

मसूरी। कोतवाली मसूरी में गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम में थाना कोतवाली में कार्यरत हेड मुहर्रिर गोपाल सिंह चौहान व मालखाना मुहर्रिर राजेंद्र सिंह रावत की उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान व एसएसआई तत्येंद्र कुमार भाटी ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर स्टार पहनाये।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार भाटी ने पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं लगनशील सेवा का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी दोनों अधिकारी पुलिस विभाग की मर्यादा एवं जनता की सेवा के दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली मसूरी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान थाने में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा व यह कार्यक्रम पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने एवं कर्तव्य के प्रति प्रेरित करने वाला रहा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...