वैलीब्रिज की प्लेट उखड़ने से वाहनों को खतरा, लोनिवि ने तत्काल ठीक किया। 

Date:

 

वैलीब्रिज की प्लेट उखड़ने से वाहनों को खतरा, लोनिवि ने तत्काल ठीक किया।

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर आपदा के बाद यातायात का प्रमुख साधन बना वैलीब्रिज की प्लेट उखड़ने से वाहनों को खतरा पैदा हो गया। जिसकी सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने तत्काल प्लेट व आस पास के क्षेत्र का डामरीकरण कर सुरक्षित कर दिया गया।

मसूरी देहरादून मार्ग पर मसूरी आने के लिए आपदा के बाद बनाया गया वैलीब्रिज की प्लेट ढीली पड़ने से वाहनों को खतरा पैदा हो गया था जिसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी गयी व विभाग ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वैलीब्रिज के उस हिस्से का डामरीकरण कर ठीक कर दिया गया। इस संबध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने पूछने पर बताया कि वैलीब्रिज को कोई खतरा नहीं है केवल एक प्लेट ढीली पड गयी थी उसके ढीली पडने पर भी कोई खतरा नहीं था। उन्होंने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग में लगातार भारी वाहनों के आने से प्लेट ढीली पड़ गयी थी लेकिन कोई खतरा नहीं था फिर भी ताकि किसी को शंका न रहे उस स्थान पर तारकोल डाल कर ठीक कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारतीय जनता पार्टी के मसूरी मंडल शक्तिकेंद्र संयोजकों की...

गुरू नानक 5 जी सेंटेनरी स्कूल में जपतप समागम आयोजित किया गया। 

गुरू नानक 5 जी सेंटेनरी स्कूल में जपतप समागम...

सेंट जार्ज कालेज नव निर्वाचित छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह।

सेंट जार्ज कालेज नव निर्वाचित छात्र संघ शपथ ग्रहण...

टीकम नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया दम। 

टीकम नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने...