कार्निवाल फूड फेस्टिवल के दौरान बर्तनों की चोरी की तहरीर कोतवाली में दी।
ंमसूरी। मसूरी विंटरलाइन कार्निवल 2025 के दौरान मालरोड पर फूड फेस्टिवल में एक दुकान पर बर्तन चोरी हो गये। जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गयी, जिसकी जांच कर खुलासा करने की मांग की गयी है।
विंटर लाइन कार्निवाल के दौरान देवभूमि रसोई के पंकज अग्रवाल ने दो स्टाल लगाये थे जिसमें एक स्टाल कोतवाली व एसडीएम कार्यालय से मात्र सौ मीटर की दूरी पर गढवाल टैरेस के सामने व एक लाइब्रेरी में लगाया था लेकिन गढवाल टैरेस वाले स्टाल से रात्रि को कीमती बर्तन चोरी हो गये। जिसके कारण व्यवसाय करने के साथ आर्थिक नुकसान हुआ है। चोरी हुए सामान में कांसे व पीतल के चार पानी के बडे बर्तन, कई पीतल की प्लेटें, स्टील प्लेटें और कटोरे, चीनी और चाय की पत्तियों के भंडारण के लिए उपयोग किए जाने वाले दो बड़े बर्तन सहित अन्य छोटे दैनिक उपयोग के बर्तन, एक गैस सिलेंडर चोरी हो गया। मुख्य माल रोड पर कोतवाली के समीप चोरी होना संवेदनशील व चिंताजनक है। तहरीर में मांग की गयी कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरी की घटना की जांच की जाय व आस पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जायं व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।




