पर्यटन नगरी में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

Date:

पर्यटन नगरी में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह व परंपरा के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरू सिंह सभा लंढौर ने गुरूद्वारा चौक, गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट लाइब्ररी ने गांधी चौक पर अलाव जलाकर मनाया। वहीं कुलडी ग्रीन चौक में गुरू सिंह सभा लंढौर के तत्वाधान में लोहड़ी का पर्व मनाया गया।

लोहडी का पर्व मसूरी में पारंपरिक तरीके से मनाया गया। यह पर्व सर्दी की समाप्ति व गर्मी के आगाज व बसंत ऋतु के आगमन सहित लोक संस्कृति का पर्व है। गुरू सिंह सभा लंढौर में पहले अंखडपाठ, कीर्तन व अरदास की गयी व उसके बाद पौने सात बजे लोहडी का दहन गुरूद्वारा चौक पर किया गया। इस मौके पर आग में मक्के के खील, गुड़ रेवडी, मंगफली आदि डाली गयी व आग की परिक्रमा की गयी व लोहडी से संबंधित गीत गाये गये व प्रसाद वितरित किया गया। वहीं ग्रीन चौक कुलडी में भी गुरू सिंह सभा लंढौर व पालिका सभासद  के तत्वाधान में पूजा अर्चना करने के बाद लोहड़ी का दहन किया गया व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर लोगों ने जमकर नृत्य किया व पर्यटकों ने भी लोहडी के पर्व को लोगों के साथ मनाया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...