मसूरी स्ट्राइकर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच मसूरी स्ट्राइकर्स ने जीता। 

Date:

मसूरी स्ट्राइकर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच मसूरी स्ट्राइकर्स ने जीता।

मसूरी। सर्वे के मैदान में मसूरी स्ट्राइकर्स के तत्वाधान में आठ ओवर की कास्को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन पहले मैच में मसूरी स्ट्राइकर्स ने महादेव क्रिकेट क्लब को 32 रन से हरा कर प्रतियोगिता में बनाये रखा।

सर्वे के मैदान में आयोजित कास्को क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच मसूरी स्ट्राइकर्स व महादेव क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मसूरी स्ट्राइकर्स ने आठ ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर 111 रन बनाये। वहीं महादेव क्रिकेट क्लब की ओर से महेंद्र, नितिश व मयंक ने एक एक विकेट लिया। मसूरी स्ट्राइकर्स की ओर से अमर सिंह ने 25 गेंदों पर 63 रन बनाये। महादेव क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ ओवर में चार विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी। व मसूरी स्ट्राइकर्स ने 32 रनों से मैच जीत लिया। मसूरी स्ट्राइकर्स की ओर से अमर सिंह ने दो ओवर में बीस रन देकर दो विकेट लिए। इस मौके पर आयोजन समिति के गौरव सिंह, विराट सिंह, यश कन्नौजिया, अमर सिंह सहित क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...