प्ुुलिस ने चलाया अंडा खेत में सत्यापन अभियान, 12 के चालान व दो हजार वसूले। 

Date:

पुलिस ने चलाया अंडा खेत में सत्यापन अभियान, 12 के चालान व दो हजार वसूले।

मसूरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेशों के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली मसूरी पुलिस ने मसूरी क्षेत्र अंतर्गत अंडा खेत क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वालों पर कार्रवाई करते हुए 12 चालान किए गये व दो हजार संयोजन शुल्क वसूला गया।

कोतवाली पुलिस ने लंढौर क्षेत्र स्थित अंडा खेत में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। जिसमें बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वालों पर चालान की कार्रवाई की गयी। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं मजदूरों का गहन सत्यापन किया गया। सत्यापन के समय पाया गया कि कुछ भवन स्वामियों एवं व्यक्तियों द्वारा पुलिस सत्यापन एवं अन्य निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भवन स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 4 चालान तथा सत्यापन न कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 8 चालान किए गए। इस कार्रवाई के दौरान संयोजन शुल्क के रूप में कुल 2000 रूपये की धनराशि वसूल की गई। कोतवाली मसूरी पुलिस ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के सत्यापन अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया। वहीं पुलिस ने आम जनों का आहवान किया कि वे पुलिस सत्यापन संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...