रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति पालिका व प्रदेश सरकार के विरोध में आज निकालेगी हायतौबा बददुआ रैली।

Date:

रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति पालिका व प्रदेश सरकार के विरोध में आज निकालेगी हायतौबा बददुआ रैली।

मसूरी। मालरोड से पटरी हटाये जाने पर संघर्षरत रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति भाजपा की प्रदेश सरकार व नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ हाय तौबा बददुआ रैली निकाली। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत करेंगे वहीं रैली में उक्राद, सहित विपक्षी दलों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

रेहड़ी पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष राम किशन राही एवं महामंत्री संजय टम्टा ने बताया कि रैली पहले 11 बजे टिहरी बस स्टैण्ड से निकाली जानी थी लेकिन विपक्षी दलों का साथ मिलने के बाद समय व स्थान परिवर्तित किया गया है और अब रैली कल (आज) अपराहन दो बजे शहीद भगत सिंह चौक से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में निकाली जायेगी, जिसमें उक्राद सहित विपक्षी दल व कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता देहरादून से रैली में शामिल होगें। उन्होंने कहाकि रैली गांधी चौक तक जायेगी। उन्होंने कहा कि पटरी विक्रेता पिछले कई महीनों से अपने जीविकोपार्जन के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए संघर्षरत है। स्ट्रीट वैंडर एक्ट 2014 एवं उत्तराखंड में लागू 2016 की नियमावली के विपरीत कई विक्रेताओं को बिना पारदर्शी प्रक्रिया, बिना लिखित आदेश, एवं भेदभावपूर्ण आधारों पर सूची से बाहर किया गया है, कई मामलों में एक ही परिस्थिति वाले कुछ विक्रेताओं को स्थान दिया जा रहा है, जबकि अन्य को वंचित रखा गया है। जिससे समानता के अधिकार का हनन हो रहा है। बार बार आग्रह करने एवं वार्ता के बावजूद अभी तक सभी प्रभावित विक्रेताओं को न्याय नहीं मिल रहा है। जिसके विरोध में सभी फुटपाथ विक्रेताओं के द्वारा शांतिपूर्ण, अहिंसक, एवं लोकतांत्रिक विरोध रैली आयोजित की जा रही है जिसका उददेश्य किसी के विरूद्ध नहीं बल्कि पारदर्शिता एवं समान व्यवहार की मांग करना है। सामाजिक न्याय एवं आजीविका के अधिकार के समर्थन में आयोजित इस रैली में नैतिक एवं सामाजिक सहयोग देने का आग्रह सभी राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों सहित मसूरी की जनता से किया गया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...