पर्यटन नगरी में अचानक मौसम बदला व ओले पड़े व पूरी मसूरी सफेद हो गयी। 

पर्यटन नगरी में अचानक मौसम बदला व ओले पड़े व पूरी मसूरी सफेद हो गयी।

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में अचानक मौसम खराब हो गया व अपराहन चार बजे के बाद मौसम की तीसरी बर्फबारी ओलों के साथ शुरू हो गयी। बर्फबारी शुरू होते ही पर्यटकों ने होटलों से निकलकर बर्फबारी का आनंद लिया। हालांकि हल्की बर्फबारी होने से लोगां को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

पर्यटन नगरी मसूरी में सुबह अच्छी धूप खिली थी लेकिन ठंडी हवाएं चल रही थी लेकिन दोहपर होते ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी व अपराहन चार बजे ठंड बढ गयी व अचानक पहले बारिश व उसके बाद ओले पड़ने लगे व देखते ही देखते पूरी मसूरी सफेद हो गयी। जिसकी किसी को भी संभावना नहीं थी। ओलों की बर्फबारी शुरू होते ही पर्यटको में खुशी की लहर छा गयी व बर्फबारी का आनंद लेने होटलों से बाहर निकल गये। हालांकि बर्फबारी के बाद धूप खिल गयी। लंढौर, लाल टिब्बा, कंपनी बाग, जार्ज एवरेस्ट आदि क्षेत्रो में हल्की बर्फबारी हुई जबकि धनोल्टी, सुवाखोली, बुरांसखंडा में अच्छी बर्फबारी हुई।