मसूरी से वन प्रभाग कार्यालय को नहीं हटने दिया जायेगा-खजान दास। 

Date:

मसूरी से वन प्रभाग कार्यालय को नहीं हटने दिया जायेगा-खजान दास।

मसूरी। राजपुर के विधायक खजान दास ने कहा कि मसूरी वन प्रभाग को मसूरी में ही रहना चाहिए, इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, वन मंत्री से वार्ता करेंगे। इसका मसूरी से हटाया जाना तर्क संगत नहीं है, न ही उचित है। अगर वन विभाग को नया कार्यालय खोलना है तो खोंले, लेकिन मसूरी वन प्रभाग मसूरी में ही रहेगा।

मसूरी पहुंचे पूर्व मंत्री व राजपुर के विधायक खजान दास ने कहा कि मसूरी वन प्रभाग को हटाने की कवायद दुःखद व चिंता जनक है। इस विषय पर जहां भी जाना होगा जाया जायेगा लेकिन इसे मसूरी से नहीं हटने देंगे। उन्होंने कहाकि इसका प्रस्ताव पूर्व में भी आया होगा इसमें जौनपुर का विकासखंड सहित देहरादून का कुछ क्षेत्र आता है इसके किसी भी कीमत पर यहां से हटाने नहीं दिया जायेगा, इस क्षेत्र में मसूरी वन प्रभाग ही रहना चाहिए यह व्यक्तिगत मंशा भी है और जनहित में चाहते भी हैं। आखिर ऐसा प्रस्ताव कि मसूरी वन प्रभाग को समाप्त कर नरेंद्र नगर ले जाना कहां तक उचित है। ेअगर विभाग को नया कार्यालय खोलना है तो खोंलें लेकिन इसका स्थानातंरण नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसमें अभी तक कोई समीक्षा नहीं हुई यह समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ है कि मसूरी से डीएफओ कार्यालय को हटाने का प्रस्ताव लाया जा रहा है यह बिल्कुल नहीं होने दिया जायेगा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...