मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार दिवस पर पुरस्कार वितरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति। 

Date:

मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार दिवस पर पुरस्कार वितरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति।

मसूरी। मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, मसूरी में वार्षिक पुरस्कार दिवस समारोह पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां छात्राओं को वर्ष भर की गतिविधियों के लिए पुरस्कार दिए गये वहीं मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मन मोहा।

वार्षिक पुरस्कार दिवस पर विद्यालय की आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। कार्यक्रम में अभिभावकों, अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं की उपस्थिति ने समारोह की शोभा को और बढ़ा दिया। इस वर्ष का समारोह विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा, जिसमें पुरस्कार वितरण के साथ ही पीवाईपी.-5 की छात्राओं का ग्रेजुएशन डे भी आयोजित किया गया। छात्राओं ने अपनी प्राथमिक शिक्षा पूर्ण कर माध्यमिक स्तर में प्रवेश किया। इस अवसर पर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। छात्राओं के चेहरों पर खुशी और गर्व स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था। समारोह के दौरान प्रतिभाशाली छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित प्रिंसिपल कप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, विद्यालय के अंतरसदन गायत्री, लक्ष्मी और संतोषी सदन के बीच पूरे वर्ष आयोजित विभिन्न गतिविधियों के आधार पर अकादमिक ट्रॉफी संतोषी सदन को प्रदान की गई, जबकि स्पोर्ट्स ट्रॉफी पर गायत्री सदन ने बाजी मारी। वहीं पाठ्य सहगामी गतिविधियों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2025-2026 की ट्रॉफी संतोषी सदन को दी गई। इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित रावल ट्रॉफी पर भी संतोषी सदन की छात्राओं ने बाजी मारी। इस उपलब्धि पर छात्राओं में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। नृत्य, संगीत और समूह गीतों के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालू बब्बर ने अपने संबोधन में छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सम्मान छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम हैं। साथ ही उन्होंने सभी छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...