भाजयुमो प्रदेश मंत्री ने श्री श्री रविंशकर से मसूरी में उच्च शैक्षणिक संस्थान खोलने की पहल की। 

Date:

भाजयुमो प्रदेश मंत्री ने श्री श्री रविंशकर से मसूरी में उच्च शैक्षणिक संस्थान खोलने की पहल की।

मसूरी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से ऋषिकेश स्थित ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ आश्रम में भेंट की व मसूरी में उच्च शैक्षणिक संस्थान खोलने की पूर्व में की गयी पहल को आगे बढाने का अनुरोध किया।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने श्री श्री रविशंकर से भेंट के दौरान स्मरण कराया कि लगभग एक दशक पूर्व, मसूरी आगमन पर मेरे पिताजी तत्कालीन पालिकाध्यक्ष ओ.पी. उनियाल के आग्रह पर शहर के लिए एक शैक्षिक संस्थान, विश्वविद्यालय स्थापित करने का संकल्प लिया गया था। नगर पालिका द्वारा भूमि उपलब्ध कराने की सहमति भी बनी थी, किंतु दुर्भाग्यवश कुछ स्थानीय कारणों से यह महत्वपूर्ण पहल साकार नहीं हो सकी। आज उसी अधूरे संकल्प को आगे बढ़ाने हेतु मैंने गुरुदेव से पुनः आग्रह किया। उन्होंने स्नेहपूर्वक आश्वस्त किया कि अपने आगामी मसूरी प्रवास के दौरान इस विषय को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करेंगे। मसूरी के हित, विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में ठोस विकास के लिए मेरा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। आर्यन देव उनियाल ने कहा कि गुरुदेव केवल एक आध्यात्मिक आचार्य नहीं, बल्कि एक वैश्विक प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने विश्वभर में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश पहुँचाया है। उनका मार्गदर्शन व जीवन जीने की कला से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बना है। इस मौके पर उनके साथ विदूषी निशंक उनियाल भी मौजूद रही।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...