मसूरी में छात्रसंघ अध्यक्ष ने दी तहरीर, नगर पालिका अध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप 

Date:

मसूरी में छात्रसंघ अध्यक्ष ने दी तहरीर, नगर पालिका अध्यक्ष पर धमकी देने का आरोप

मसूरी में छात्र राजनीति उस समय गरमा गई जब कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने मसूरी कोतवाली में ज्ञापन देकर नगर पालिका अध्यक्ष के सहयोगियों व ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रवेश राणा ने कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने कॉलेज हित में शहर में पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाया था। इसके बाद से उन्हें लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिजनों को भी फोन कर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने पुलिस को दिए ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की जान-माल की हानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका अध्यक्ष के सहयोगियों की होगी। राणा ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो यह लड़ाई अदालत तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो रोड बनायी जा रही है वह कालेज की सपत्ति को खुर्दबुर्द कर बनायी जा रही है व उसके बड़ी संख्या में पेड़ों का कटान किया गया वहीं आज तक नगर पालिका ने प्रबंधन समिति का गठन नहीं किया जिस कारण कालेज के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पूरे मामले के बाद शहर की राजनीति भी गरमा गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

  विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न दिवस पर गोष्ठी का आयोजन...

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...