गुरु नानक स्कूल नें मई दिवस पर विद्यालय के श्रमिकों को सम्मानित किया। 

Date:

गुरु नानक स्कूल नें मई दिवस पर विद्यालय के श्रमिकों को सम्मानित किया।

मसूरी। गुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में मई दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सहायक कर्मचारियों जिसमें सफाई कर्मियों, माली और सुरक्षा कर्मचारियों के योगदान को सराहा और उन्हें सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सुनील बख्शी ने अपने वक्तव्य में श्रमिकों के कठिन परिश्रम और उनके महत्व को उजागर किया और उनके विशेष जलपान का प्रबंध किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक किसी भी संस्था की आधार शिला होते हैं। उनके बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रम का सम्मान करने और परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारियों को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया, जिससे सभी में खुश व गर्व का माहौल बना।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कोल्हूखेत में जाम न लगे इसलिए यहां पर फास्ट टैग लगना जाना हो गया जरूरी।

कोल्हूखेत में जाम न लगे इसलिए यहां पर फास्ट...

जोडी मंे नाग देवता को मेला आयोजित देवता की डोली को नचाया गया। 

जोडी मंे नाग देवता को मेला आयोजित देवता की...

महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर छात्र परिषद शपथ ग्रहण। 

महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर छात्र परिषद शपथ ग्रहण। मसूरी।...