जोडी मंे नाग देवता को मेला आयोजित देवता की डोली को नचाया गया। 

Date:

जोडी मंे नाग देवता को मेला आयोजित देवता की डोली को नचाया गया।

मसूरी। मसूरी से सटे ग्राम सभा तुनेटा के खटटापानी जोड़ी में भगवान नाग देवता को मेला पारंपरिक मान्यताओं के साथ मनाया गया। इस मौके पर नाग देवता की पूजा अर्चना की गयी व देवता की डोली को नचाया गया। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर देवता अवतरित हुए व श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने जमकर लजीजव्यंजनों सहित जरूरी सामानों की खरीददारी की व भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

जोड़ी गांव में भगवान नाग देवता का पारंपरिक मेला आयोजित किया गया। इससे पूर्व देवता की डोली को गांव में घुमाया गया व हरिद्वार से स्नान कराकर लाया गया। भगवान नाग देवता की डोली पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ तुनेटा गांव से जोडी नागदेवता मंदिर लायी गयी जहांह पूजा अर्चना की गयी व उसके बाद देवता अवरित हुए जिनके दर्शन श्रद्धालुओं ने किये व आशीर्वाद लिया। मेले में देवता की डोली को नचाया गया वहीं महिलाओं व पुरूषों ने तांदी, रासो नृत्य किया। मेंले में बड़ी संख्या मंे मसूरी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी भाग लिया व देवता का आशीर्वाद लेने के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया वहीं देवता से मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील रौछेला ने कहा कि यह पौराणिक मेला है जो हर वर्ष मेला लगाया जाता है। जिसमें आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में आते है व दर्शन करते है। भगवान नाग देवता की बडी मान्यता है। व शाम को डोली वापस गांव अपने थान में ले जायी जाती है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम ने भगवान नागराजा को नमन करते हुए कहा कि यहां हर वर्ष मेला आयोजित किया जाता है व गत रात्रि को कालरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आये व भगवान का आशीर्वाद लिया। संदीप ने कहा कि नागदेवता को दो दिवसीय पूजन होता है व आज के दिन मेला लगाया जाता है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह, पूरन सिंह, जयपाल, सिंह, गोविंदसिंह, अनिल सिंह, भीम सिंह, हुकम सिंह, जयवीर, दयाल, प्रताप, सोमेंद्र, संजय, राजेंद्र डंगवाल, दिनेश डंगवाल, सहित ग्रामीण व श्रद्धालू मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कोल्हूखेत में जाम न लगे इसलिए यहां पर फास्ट टैग लगना जाना हो गया जरूरी।

कोल्हूखेत में जाम न लगे इसलिए यहां पर फास्ट...

महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर छात्र परिषद शपथ ग्रहण। 

महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर छात्र परिषद शपथ ग्रहण। मसूरी।...

वनाग्नि पर जीरो टॉलरेंस के तहत अधिकारियों ने क्रू स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। 

वनाग्नि पर जीरो टॉलरेंस के तहत अधिकारियों ने क्रू...