कैमल बैक रोड की दशा सुधारने के लिए अधिशासी अधिकारी को पत्र दिया।

Date:

कैमल बैक रोड की दशा सुधारने के लिए अधिशासी अधिकारी को पत्र दिया।


मसूरी। नगर पालिका सभासद वार्ड नंबर 8 ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर मांग की है कि कैमल बैक रोड की दुर्दशा को ध्यान में रखकर शीघ्र रोड की मरम्मत कर जनता की समस्या का समाधान कर सुविधा प्रदान की जाय।
वार्ड नबर आठ की सभासद गीता कुमाई ने अधिशासी अधिकारी को दिए पत्र में कहा कि कैमलबैक रोड मसूरी की ऐतिहासिक रोड है जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के साथ ही स्थानीय नागरिक भ्रमण करते है वहीं बड़ी आबादी इस क्षेत्र में रहती है, लेकिन रोड की दशा बहुत खराब है जगह जगह रोड पर गढढे बने है व पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिस पर आना जाना किसी खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि इस संबंध में कई बार पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है व बोर्ड में प्रस्ताव भी दिया वहीं उन्होंने पालिका अधिशासी के शासन से रोड को ठीक कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अभी तक कैमल बैक रोड की जीर्णशीर्ण दशा को सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। जिससे स्थानीय नागरिकों एंव पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है व इससे मसूरी की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने पालिका प्रशासन से मांग की कि शीघ्र रोड की दशा सुधारी जाय ताकि जनता की समस्या का समाधान हो सके व सुविधा मिल सके।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाजपा मसूरी मंडल प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। 

भाजपा मसूरी मंडल प. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग...

व्यापार संघ ने पालिकाध्यक्ष को लाइसेंस के विरोध में ज्ञापन दिया। 

व्यापार संघ ने पालिकाध्यक्ष को लाइसेंस के विरोध में...

रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। 

रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान...