रोटरी क्लब मसूरी ने स्कूली बच्चों के लिए अभिनव वृक्षारोपण अभियान चलाया।

Date:

रोटरी क्लब मसूरी ने स्कूली बच्चों के लिए अभिनव वृक्षारोपण अभियान चलाया।


मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी ने हैप्पी वैली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चार्लविल में स्कूली बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता व जिम्मेदारी की भावना को बढाने के उददेश्य से वृक्षारोपण अभियान के तहत गमलों में लगे पौधे वितरित किए।
रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के प्रेरणादायक नेतृत्व में रोटरी क्लब मसूरी ने हैप्पीवैली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों को गमलों में लगे पौधे वितरित किए। ताकि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढे व जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। इस मौके पर रोटरी क्बल की ओर से विद्यालय के 35 छात्रों को फूलों के गमले वितरित किए। प्रत्येक गमले पर छात्र का नाम और विद्यालय के नाम व्यक्तिगत रूप से अंकित किया गया था, जिससे यह पहल और भी खास व यादगार बन गई। इस मौके पर बच्चों को अवगत कराया गया कि बच्चे इन पौधों की व्यक्तिगत रूप से देखभाल करेंगे, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति स्नेह, प्रतिबद्धता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी जैसे मूल्य विकसित होंगे। आने वाले महीनों में रोटरी क्लब के सदस्य विद्यालय का पुनः दौरा करेंगे और उन छात्रों को पुरस्कृत करेंगे जिन्होंने अपने पौधों की सर्वश्रेष्ठ देखभाल की होगी। इस मौके पर रोटरी क्लब के निदेशक रजत अग्रवाल ने बच्चों से संवाद करते हुए समझाया कि यह छोटी सी लेकिन प्रभावशाली पहल कैसे उनके समग्र विकास और जीवन भर के मूल्यों को संजोने में मदद करेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या सीमा ढौडियाल, रोटरी क्लब की सचिव योगिता गोयल, नरेंद सहनी, शिवम अग्रवाल सहित स्कूली बच्चें व रोटरी सदस्य मौजूद रहे। रोटरी क्लब मसूरी जनकल्याण के कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और नवाचार के साथ जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि एक हरित और जिम्मेदार भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग...

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान। 

संत निरंकारी मिशन ने एमडीडीए पार्किंग क्षेत्र में चलाया...