खटटा पानी मार्ग की दुर्दशा पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर गढढे भरे।

Date:

खटटा पानी मार्ग की दुर्दशा पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर गढढे भरे।

मसूरी। मसूरी से लगे खटटा पानी जाने वाले मार्ग की दुर्दशा पर नगर पालिका की हीलाहवाली पर ग्रामीणों ने स्वयं कर मार्ग पर गढढों को भरा ताकि आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

ग्राम तुनेटा जाने वाले यह मार्ग नगर पालिका परिषद का है व कई बार पालिका को रोड की मरम्मत करने को कहा गया है, व लंबे समय से ग्रामीण उम्मीद लगाये बैठे थे कि रोड की मरम्मत होगी लेकिन मार्ग की मरम्मत नहीं की गयी जिस कारण आये दिन दुपहिया वाहन से ग्रामीण चोटिल हो रहे है, जिस पर ग्रामीण पुरूषों मंहिलाओं ने स्वयं श्रमदान कर मार्ग के गढढे भरने का कार्य किया ताकि आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील रौछेला ने कहा कि लंबे समय से पालिका मार्ग की मरम्मत करने की ंमांग की जाती रही है व इसी उम्मीद के साथ इंतजार किया लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति न होने पर ग्रामीण पुरूषो व महिलाओं ने श्रमदान के माध्यम से मार्ग की मरम्मत की व गढढों को भरने का कार्य किया गया। इस मौके पर राजेंद्र, अनिल, तारा, सुमन, कविता, मीरा, गंगा देवी, निशा, अनीता, आशा, सरिता, गुडडी देवी, अंजीता, जनारो देवी, सोबनी, जलम देवी आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...

सभासद ने लंढौर भू धंसाव का उपचार करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। 

सभासद ने लंढौर भू धंसाव का उपचार करने की...

रयाट गांव में कूड़ा डंपिग जोन बनाने का ग्रामीण कर रहे विरोध। 

रयाट गांव में कूड़ा डंपिग जोन बनाने का ग्रामीण...