भोमाल से मसूरी घूमने आया युवक होम स्टे में मृत पाया गया।

Date:

 

भोमाल से मसूरी घूमने आया युवक होम स्टे में मृत पाया गया।

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप एक होम स्टे में रूके पर्यटक की तबियत खराब होने की सूचना मिली जिस पर बार्लोगंज चौकी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा व 108 एंबुलेंस की मेडिकल टीम ने परीक्षण किया व मृत घोषित किया गया।

घटना के अनुसार मसूरी देहरादून रोड पर एक होम स्टे में रूम नंबर 102 में रूके पर्यटक की तबयित खराब की सूचना पुलिस को दी गयी व बताया गया कि उसका शरीर अकड़ा हुआ है। सूचना पर बार्लोगंज पुलिस चौकी से प्रभारी तथ चीता पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा व मौके पर मौजुद 108 की मेडिकल टीम ने युवका का परीक्षण किया व मृत घोषित कर दिया मृतक का नाम हर्ष बिजोरा पुत्र बिजेंद्र बिबजोरा, उम्र 25 वर्ष निवासी अशोक गार्डन वर्धमान ग्रीन पार्क हुजूर भोपाल मध्य प्रदेश है। पूछताछ में पता चला कि वह अपने मित्रों विशाल पुत्र दिलीप कुमार निवासी आर एक्सटेंशन मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली उम्र 22 वर्ष, स्वाति पुत्री मेवालाल उम्र 25 वर्ष निवासी नियर तालाब गिटोरनी नई दिल्ली व भावना वर्मा पुत्री रमेश वर्मा उम्र 23 वर्ष अंबेडकर नगर सोसायटी छतरपुर नई दिल्ली के साथ पहली जनवरी को मसूरी घूमने आये थे। दो जनवरी को भावना का जन्म दिन मनाया व उसके बाद मृतक हर्ष बिजोरा रात्रि करीब 11 बजे अपने रूम नंबंर 102 में सोने चला गया। अगले दिन सुबह साढे दस बजे जब मृतक का मित्र विशाल नाश्ता लेकर उसे उठाने उसके कमरे में गया तो उसने देखा कि मृतक का शरीर अत्यधिक ठंडा पडा था, तथा कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था, इसके बाद विशल ने करीब पौने ग्यारह बजे 112 पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शव का पंचायतनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया व परिजनों को सूचना दी गयी। मामले में सभी पहलुओं की गहर जांच की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य शुरू- कासमी। 

अल्पसंख्यक राज्य शैक्षणिक प्राधिकरण एक जुलाई से करेगा कार्य...

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट पर यात्रियों का पंजीकरण शुरू। 

कुठाल गेट पर संभागीय परिवहन विभाग की चैक पोस्ट...

सभासद ने लंढौर भू धंसाव का उपचार करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। 

सभासद ने लंढौर भू धंसाव का उपचार करने की...