एसडीएम राहुल आनंद ने मसूरी के अंग्रेजी स्कूलों की बैठक ले स्वच्छता व पौधे लगाने को कहा।

Date:

एसडीएम राहुल आनंद ने मसूरी के अंग्रेजी स्कूलों की बैठक ले स्वच्छता व पौधे लगाने को कहा।

मसूरी। एसडीएम राहुल आंनद ने मसूरी के अंग्रेजी स्कूलों के साथ बैठक कर स्कूलों के आस पास सफाई व्यवस्था में सहयोग करने व क्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण करने का आहवान किया। इस मौके पर स्कूलों के प्रतिनिधियों ने स्कूलों की स्मस्याओं से भी अवगत कराया व कहा कि प्रशासन समस्याओं के समाधान में सहयोग करे।

एसडीएम राहुल आनंद ने अंग्रेजी स्कूलों के साथ बैठक की जिसमें स्कूलों के प्रतिनिधियों को कहा गया कि वे अपने स्कूलों के आस पास सफाई रखें व क्षेत्र को हरा भरा करने के लिए पौधारोपण करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सहयोग करें ताकि मसूरी को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके। इस मौके पर स्कूलों के प्रतिनिधियों ने समस्या रखी कि स्कूलों के आस पास लोग अपने वाहन व स्कूटियां खडी कर देते है जिससे स्कूल वालों को परेशानी होती है इन्हें हटवाने का प्रयास करें वहीं यह भी कहा कि स्कूल परिसर में बंदरों का आतंक बना रहता है जिससे स्कूल में पढने वाले बच्चों को हर समय खतरा बना रहता है, प्रशासन बंदरों को हटाने के लिए सहयोग करे ताकि बच्चें सुरक्षित रह सके। इस मौके पर सेंट जार्ज कालेज, वाइनबर्ग स्कूल, वुड स्टाक स्कूल, मानव भारती, हेंपटन कोर्ट, सीजेएम वेवरली, गुरू नानक स्कूल, एमआईएस सहित स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ ही होटल एसोएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कर अधीक्षक अनिरूद्ध प्रताप सिंह, आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मार्ग के किनारे बैरिकेट लगाने का विरोध। 

पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मार्ग के किनारे...

विदाई समारोह में बच्चे हुए भावुक, बच्चों ने शिक्षकों के प्रति किया आभार व्यक्त। 

विदाई समारोह में बच्चे हुए भावुक, बच्चों ने शिक्षकों...

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान बनाने पर चर्चा की। 

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान...