विदाई समारोह में बच्चे हुए भावुक, बच्चों ने शिक्षकों के प्रति किया आभार व्यक्त। 

Date:

विदाई समारोह में बच्चे हुए भावुक, बच्चों ने शिक्षकों के प्रति किया आभार व्यक्त।

मसूरी। मसूरी से सटे जौनपुर विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय थापला गैड में कक्षा पाँच के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय और आकर्षक बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद छोटे बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ बिताए गए सुनहरे पलों को याद करते हुए उन्हें आशीर्वचन दिए। कक्षा पाँच के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। बच्चों ने अपने माताओं के साथ विभिन्न गतिविधियों की। विद्यालय के शिक्षक सूर्य सिंह पंवार ने कहा कि विद्यालय जीवन का हर पल यादगार होता है, लेकिन कक्षा पाँच का विदाई समारोह एक ऐसा अवसर है, जो भावनाओं से भरा होता है। यह दिन न केवल एक कक्षा के अंत का प्रतीक है, बल्कि नए जीवन की शुरुआत का भी संकेत देता है। इस समारोह में विद्यालय का वातावरण हर्ष और विषाद दोनों से भरा हुआ है। एक ओर बच्चों ने अपने प्यारे विद्यालय और मित्रों के साथ बिताए पलों को याद किया, तो दूसरी ओर वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने के लिए उत्साहित भी दिखे। खेल-कूद, पढ़ाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की यादें हमेशा उनके दिलों में जीवित रहेंगी। इस तरह के कार्यक्रमों में शिक्षकों का योगदान इस यात्रा में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। विदाई समारोह में छात्रों ने कहा कि हमारे शिक्षकों ने न केवल हमें शिक्षा दी, बल्कि जीवन के सही मार्ग पर चलना भी सिखाया। शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह सफर अधूरा होता है। विदाई के इस क्षण में आँखें नम थीं, लेकिन दिल में नई उम्मीदें भी थीं। पूर्व छात्र नीरज ने कहा कि हम अपने शिक्षकों, प्रधानाचार्य और माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें हर कदम पर सहयोग और प्रेरणा दी। विद्यालय के शिक्षक सूरत सिंह राणा के द्वारा कक्षा पांच का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि हम अपने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हैं। आशा है कि हम सभी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीनाक्षी कोठारी, सुचिता पंवार ने भी विद्यालय परिवार की माताओं के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के बच्चों की माताओं ने जौनपुर के पौराणिक भूले बिसरे तान्दी के गीत गाये। इस मौके पर बबली देवी, पवित्रा देवी, बामो देवी, कृष्णा देवी, कमलो देवी, गुडमिला देवी, पुलमा देवी, प्रतिमा देवी, परमिला देवी, सीमा देवी, संगीता देवी और मीमा देवी आदि उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मार्ग के किनारे बैरिकेट लगाने का विरोध। 

पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मार्ग के किनारे...

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान बनाने पर चर्चा की। 

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान...