नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मुख्य मंत्री को मसूरी की समस्याओं व विकास के लिए ज्ञापन दिया।

Date:

नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मुख्य मंत्री को मसूरी की समस्याओं व विकास के लिए ज्ञापन दिया। मसूरी। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी शहर के विकास संबधी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि मसूरी में आवास की समस्या लगातार बढ रही है, बडे निर्माण लगातार हो रहे है जबकि छोटे गरीबों के सौ गज के मकान के लिए एमडीडीए आपत्ति लगा देता है उन्होंने मांग की कि आम जनों के भवनों के निर्माण के लिए एमडीडीए व वन विभाग के नियमां में शिथिलता प्रदान की जाय। लंढौर क्षेत्र में लगातार हो रहे भू धंसाव को रोकने का प्रयास किया जाय सीएसआईआर व सीबीआरआई ने मौके का निरीक्षण किया है लेकिन उसके बाद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये। ज्ञापन में मांग की गई कि सर्वे के मैदान का नगर पालिका को हस्तातरित किया जाय। वर्तमान में यह सांइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के अधीन है जिस कारण इसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है वहीं यहां पर आवासीय कालोनी का भी उपयोग नहीं हो रहा है, यह मैदान सीजन में पार्किग के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। मांग की गई कि रेहडी पटरी वालों के लिए वेंडिग जोन बनाया जाय ताकि मालरोड की सुदंरता बनी रह सके। भिलाडू खेल स्टेडियम निर्माण का निर्माण किया जाय व इसमें आ रही रूकावटों को दूर किया जाय, मसूरी में स्थाई एसडीएम की नियुक्ति की जाय ताकि आम जनता को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। मांग की गई कि किंक्रेग पार्किग में मालरोड स्थित सभी विभागों के कार्यालयों को स्थानांतरित किया जाय ताकि मालरोड पर वाहनों का दबाव कम हो सके वहीं मांग की गई कि मसूरी में पार्किग की लगातार बढती समस्या के समाधान के लिए पार्किगों का निर्माण किया जाय। छावनी क्षेत्र व पालिका से लगी संपत्तियों पर छावनी क्षेत्र में गिर रहे पुश्तों के निर्माण की अनुमति पालिका को दी जाय ताकि जनता को परेशानियों का सामना न करना पडे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान बनाने पर चर्चा की। 

सीजन को देखते हुए नगर पालिका ने यातायात प्लान...

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया।  

सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल में ओकग्रोव के छात्रों ने अच्छा...

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। 

पालिका सभासद ने ईओं को तीन ज्ञापन देकर समस्याओं...