नये वैलीब्रिज पर कांग्रेस ने सवाल खडे़ किए, कहा सुधार नहीं किया तो दुर्घटना हो सकती है। 

Date:

नये वैलीब्रिज पर कांग्रेस ने सवाल खडे़ किए, कहा सुधार नहीं किया तो दुर्घटना हो सकती है।

मसूरी। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी सदस्य उपेद्र थापली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो नया वैलीब्रिज बना है, वह खतरे से खाली नहीं है तथा उसे सपोर्ट लगा कर रोक रखा है, जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना आगामी बरसात या अन्य मौसम में हो सकती है।

उपेद्र थापली ने कहा कि उन्होंने अधिशासी अभियंता का वीडियों देखा जिसमें उन्होंने कहा कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि हकीकत में पुल में कमी है उसका उदघाटन रात के अंधेरे में जल्दबाजी में किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग पुल में स्टापर को सही बिठाये व जो सपोर्ट लगी है उसे मजबूत किया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित का कार्य कम व व्यक्तिगत हित की बात अधिक करती है। मसूरी मंे लगातार जाम की स्थिति पर कहा कि मसूरी में पार्किग की कमी है लेकिन नई पार्किग नहीं बन रही। पालिका, प्रदेश सरकार व एमडीडीए प्राइवेट लोगों से पार्किग स्थल बनाने की अनुमति दे ताकि लोग पार्किग बना सके। वहीं सरकार के स्तर पर नई पार्किग बने। उन्होंने कहाकि हाईकोर्ट में दायर याचिका में प्रदेश सरकार के अधिकारियों से इस संबंध में सभी प्रभावित लोगों से बात कर समाधान करने को कहा है। वहीं उन्होंने कहाकि मसूरी में सड़को की हालत खराब है, मसूरी विधान सभा के मसूरी सहित कई क्षेत्रों में सडकों की दशा खराब है, बडे ठेकेदारों को टेंडर देने के बाद पेटी पर कार्य दिया जाता है व पेटी वाला भी छोटे कार्यकर्ता को काम देता है ऐसे में कार्य सही नहीं हो पायेगा, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पडेगा। सरकार स्थानीय ठेकेदारों को सीधे कार्य दे। उन्होंने कहा कि महिला समूहों को पैसे वितरित किए गये उनमें ऐसे लोगों को पैसे दिए जो उनके लोग है व असली पात्र को नहीं दिए। उन्होंने कहा कि आगमी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी व मसूरी से भी कांग्रेस का प्रत्याशी जीतेगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता भी मौजूद रहे।

Previous article

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारतीय जनता पार्टी के मसूरी मंडल शक्तिकेंद्र संयोजकों की...

गुरू नानक 5 जी सेंटेनरी स्कूल में जपतप समागम आयोजित किया गया। 

गुरू नानक 5 जी सेंटेनरी स्कूल में जपतप समागम...

सेंट जार्ज कालेज नव निर्वाचित छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह।

सेंट जार्ज कालेज नव निर्वाचित छात्र संघ शपथ ग्रहण...

टीकम नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया दम। 

टीकम नेगी स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने...